बचत के फ़ायदों से लेकर अमीर बनने की ज़रूरी जानकारी से भरा, बेबीलोन की शिक्षाप्रद दंतकथाओं का यह संकलन आपको संपत्ति अर्जित करने से संबंधित कालातीत जानकारी देता है। यह अमीर बनने की राह दिखाता है, सौभाग्य को आकर्षित करता है और पांच स्वर्णिम नियम बताता है।
धन-संपत्ति को समझने की गाइड और निजी संपत्ति अर्जित करने एवं सुरक्षित रखने हेतु समय द्वारा परीक्षित सिद्धांतों के पावरहाउस के रूप में यह पुस्तक 'बेबीलोन का सबसे अमीर आदमी' (द रिचेस्ट मैन इन बेबीलोन) कई पीढ़ियों से पाठकों को प्रेरित करती रही है। आप जानते हैं कि बेबीलोन प्राचीन सभ्यता का सबसे अमीर शहर बना क्योंकि अपनी कमाई का हिस्सा भविष्य के लिए सुरक्षित रखा था। इसी कारण नागरिकों ने उन सभी चीजों को पाया जिनकी वह इच्छा रखते थे।
आप अपना बटुआ कैसे हमेशा भारी रख सकते हैं, इस विषय पर बहुत सुन्दर ढंग से लेखक ने शिक्षा दी है।
जॉर्ज सेमुएल क्लैसन लुइसीनिया, मिसूरी, में 7 नवंबर 1874 में पैदा हुए थे। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ नेबरास्का में पढ़ाई की और स्पेनिश अमेरीकन युद्ध में यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी में सेवा दी। सन् 1926 में उन्होंने कमखर्ची और वित्तीय सफलता पर पंफ्लेट्स की प्रसिद्ध सीरीज निकाली, जिसमें प्राचीन बेबीलोन की कहानियों के जरिए चीजों को समझाया गया था। ये बैंक और बीमा कंपनियों द्वारा भारी मात्रा में बांटा गया और लाखों लोगों में लोकप्रिय हुआ और इनमें सबसे प्रसिद्ध था “बेबीलोन का सबसे अमीर आदमी"।
उन्होंने कहा था कि अपनी महत्त्वाकांक्षाओं और इच्छाओं को पूरा करने के लिए आपको पैसे के मामले में सफल होना होगा। आगे के पन्नों में बताए गए वित्तीय सिद्धांतों का अनुकरण करें। एक खाली बटुए की समस्याओं से निकलकर एक भरी-पूरी, खुशहाल जिंदगी को जीने में उनकी मदद लें, जो एक भरे बटुए से आती है।